फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   chain snaching

रालोद नेता की मां से चेन झपटी

Sat, 04 Nov 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला बागपत
अमर उजाला बागपत Updated Sat, 04 Nov 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
chain snaching
चेन झपटने के बारे में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में रामबाग कालोनी में सभासद पद के लिए समर्थन मांग रही महिलाओं में रालोद नेता की मां के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन खींच ले गए। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया। लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। लूट की शिकार राजवती पत्नी राजकुमार मधुबन कालोनी बड़ौत की रहने वाली हैं। वे रालोद नेता मोहित मुखिया की मां है। वे            कुछ महिलाओं के साथ रामबाग कालोनी में सभासद के प्रत्याशी  के लिए घर-घर जाकर समर्थन मांग रही थी।  जब वे जीसीएम प्ले स्कूल के पास आई तो बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उनके गले से सोने की चेन खींच ले गए। घटना के बाद मधुबन कालोनी में  टावर वाली गली से होते हुए तीव्र गति से भाग निकले। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया। लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।  सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed