{"_id":"57ec23b94f1c1b9074574349","slug":"ch-charan-singh-university-inter-collegiate-student-rathi-won-the-silver-medal-in-the-badminton-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरण सिंह विवि की अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन में छात्रा उपासना राठी ने रजत पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरण सिंह विवि की अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन में छात्रा उपासना राठी ने रजत पदक जीता
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चौधरी चरण सिंह विवि की अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली खिलाड़ी को ट्राफी देकर स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह व शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. डीसी मौर्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। क्योंकि, खेलकूद से जहां युवाओं का मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है, वहीं कैरियर बनने की संभावना बनी रहती है।
डा. डीसी मौर्य ने बताया कि 26 से 27 सितंबर को चौधरी चरण सिंह विवि की अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में कॉलेज की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा उपासना राठी ने महिला वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसएसवी कॉलेज हापुड़, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर, एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों को हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
प्राचार्य ने ट्राफी देकर उपासना राठी को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत करने वालों में प्रमेंद्र कुमार, शौकेंद्र कुमार, विनोद कश्यप, अंशू उज्ज्वल, डा. शशिकांत शर्मा, डा. राजीव, संजीव, तुषार, डा. गोविंद बाबू, कर्मवीर, मीनाक्षी, सोनिया शामिल रहे। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उपासना राठी का विवि टीम में चयन हुआ है।