{"_id":"688bd0ab4b9cbe5e050e03a2","slug":"cercal-rate-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-135849-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले में आज से सर्किल रेट बढ़े, जमीन खरीदना हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले में आज से सर्किल रेट बढ़े, जमीन खरीदना हुआ महंगा
विज्ञापन
बागपत। जिले में नौ साल बाद शुक्रवार से जमीनों के 10 से 30 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ा दिए गए हैं। शहरों के अंदर और नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे के किनारे की जमीनों के 20 से 30 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 15 प्रतिशत तक रेट बढ़े हैं। यह प्रक्रिया पिछले ढाई महीने से चल रही थी। अब बढ़े सर्किल रेट से बैनामे होंगे।
यहां जमीनों के सर्किल रेट आखिरी बार वर्ष 2016 में बढ़े थे। इसके बाद से जमीनों के बाजार भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं और सर्किल रेट अभी तक नहीं बढ़ाए गए। इसको देखते हुए 15 मई को सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव किया और बागपत, बड़ौत व खेकड़ा तीनों तहसील क्षेत्रों के नए सर्किल रेट की सूची जारी की गई। इस पर आपत्तियां मांगी गईं तो 69 आपत्तियां आईं और उनका निस्तारण किया। यह मामला पिछले दो महीने से फाइलों में इसलिए था क्योंकि हरियाखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र के लिए किसानों से जमीनों के बैनामे कराए जा रहे थे। ये बैनामे पर्यटन विभाग के नाम कराए गए हैं, जो अब पूरे हो चुके हैं। अब एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए और शुक्रवार से तीनों उप निबंधक कार्यालयों में नए सर्किल रेट के आधार पर बैनामे किए जाएंगे। इस तरह जमीन खरीदने के लिए लोगों को ज्यादा स्टांप लगाना होगा और जमीन के लिए ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
--
बागपत तहसील क्षेत्र में ऐसे बढ़ाए गए सर्किल रेट
बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक से मुन्नालाल एंक्लेव तक सर्किल रेट 17,400 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, जिसे अब 21,000 रुपये किया गया। इससे आगे शुगर मिले के सामने बाईपास तक 13,200 रुपये था, जो अब 17 हजार रुपये किया गया। यहां कॉमर्शियल रेट 75,000 रुपये था, जो अब 85,000 रुपये किए गए। कॉमर्शियल संपत्ति में निर्माण हुआ है तो उसके लिए अतिरिक्त 9,000 रुपये से 11,000 रुपये किया गया है।
विज्ञापन
-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर दिल्ली की तरफ राष्ट्र वंदना चौक से प्रवीण पेट्रोल पंप तक सर्किल रेट 19,200 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, जो अब 24,000 रुपये किया गया है। इससे आगे बाईपास तक 16,800 रुपये था, जो अब 21,000 रुपये किया गया। यहां भी कॉमर्शियल के रेट 75,000 रुपये था, जो अब 85,000 रुपये किए गए।
-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बड़ौत की तरफ चौक से नौरोजपुर मोड तक सर्किल रेट 18000 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, जो 23,000 रुपये किया गया। इससे आगे गेस्ट हाउस तक 12,000 रुपये मीटर था, जो 16,000 रुपये किया गया। यहां भी कॉमर्शियल रेट 75,000 रुपये थे, जो अब 85,000 रुपये किए गए।
-चमरावल रोड पर पैठ बाजार तक सर्किल रेट 12,600 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, जो अब 16,000 रुपये किया गया। इससे आगे महिला थाना बाईपास तक 12,000 रुपये था, जो 16,000 रुपये किया गया। इस पर कॉमर्शियल के रेट 52,500 रुपये से 65,000 रुपये किए गए।
-बागपत में कोर्ट रोड पर राष्ट्र वंदना चौक से नगर पालिका तक सर्किल रेट 16,800 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, जो 20,000 रुपये किया गया। यहां भी कॉमर्शियल के रेट 75,000 रुपये था, जो अब 85,000 रुपये किए गए।
-- --
बड़ौत तहसील क्षेत्र में इस तरह बढ़ा सर्किल रेट
-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पूर्वी यमुना नहर से पीएन शर्मा पार्क तक पहले सर्किल रेट 21,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, जो अब 27,000 रुपये किया गया। यहां कॉमर्शियल के 90,000 रुपये से 1,17,000 रुपये किए गए। पीएन शर्मा पार्क से छपरौली चुंगी तक 30,500 रुपये से 39,500 रुपये किया गया। यहां कॉमर्शियल के 1,24,000 रुपये से 1,61,000 रुपये किए गए हैं। छपरौली चुंगी से बावली चुंगी तक 19,000 रुपये से 23,000 रुपये किया गया। यहां कॉमर्शियल के 91,000 रुपये से 1,09,000 रुपये किए गए। बावली चुंगी से बिजरौल रोड लिंग मार्ग तक 11,500 रुपये से 15, 500 रुपये किया गया।
-बिनौली रोड पर रेलवे फाटक से वर्धा ज्योति मंडप तक सर्किल रेट 23,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर से 30,000 रुपये किए गए। वर्धा ज्योति से पुलिस चौकी तक 20,500 रुपये से 26,500 रुपये किए गए। पुलिस चौकी से मंडी समिति मुख्य गेट तक 13,000 रुपये से 17,000 रुपये किए गए।
-संजय मूर्ति से रजबहे तक भगवान महावीर मार्ग व आसपास मंडी वाला क्षेत्र में सर्किल रेट 32,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर से 42,000 रुपये किया गया। यहां कॉमर्शियल को 1,24,000 रुपये से 1,61,000 रुपये किया गया। पंचवटी मंदिर रजबहे से आगे रेलवे फाटक तक 28,500 रुपये से 37,000 रुपये किया गया।
-भगवान महावीर मार्ग, गांधी रोड, संजय मूर्ति से ठाकुरद्वारा चौक तक सर्किल रेट 32,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर से 42,000 रुपये किया गया।
-गांधी रोड पर गांधी रोड चौराहे से माल गोदाम रोड और गांधी रोड चौक से नगर पालिका के गेट तक और अतिथि भवन से नेहरू मूर्ति तक सर्किल रेट 35,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर से 46,000 रुपये किया गया। यहां कॉमर्शियल को 1,24,000 रुपये से 1,61,000 रुपये किया गया।
--
खेकड़ा तहसील क्षेत्र में इस तरह बढ़ा सर्किल रेट
-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से पाठशाला रोड पर पाठशाला से बिजली घर तक सर्किल रेट 16,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर से 20,500 रुपये किए गए। बिजली घर से नाला की पुलिया और बड़ागांव रेलवे रोड फाटक से कोणार्क विद्यापीठ तक 14,500 रुपये से 18,000 रुपये किया गया। यहां कॉमर्शियल को 81,000 रुपये से 1,02,000 रुपये किया गया। मुबारिकपुर रोड रेलवे फाटक से नहर पुलिया तक 13,500 रुपये से 17,000 रुपये किए गए।
-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से सांकरौद गांव तक सर्किल रेट 13,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर से 16,500 रुपये किया गया। एनबीसीसी टाउनशिप में पहली बार सर्किल रेट 19,500 रुपये तय किया गया और कॉमर्शियल एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तय हुआ।
-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे के खेकड़ा तहसील क्षेत्र के गांवों हसनपुर मंसूरी, डूंडाहेड़ा, मवीकलां, काठा में सर्किल रेट 13,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर से 17,000 रुपये किए गए।
--
यहां जमीनों के सर्किल रेट बढ़ा दिए गए हैं। तीनों उप निबंधक कार्यालयों में एक अगस्त से नए सर्किल रेट के आधार पर बैनामे होंगे। सर्किल रेट 30 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं।
-शचि कुमारी, सहायक महानिरीक्षक निबंधक