फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Center and state government do not want to see farmers happy: Biswas

किसानों को खुशहाल नहीं देखना चाहती केन्द्र व प्रदेश सरकार-विश्वास

Fri, 23 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Center and state government do not want to see farmers happy: Biswas
किसानों को खुशहाल नहीं देखना चाहती केंद्र व प्रदेश सरकार : विश्वास
विज्ञापन

- निजि सेक्टरों पर दे रही जोर, बर्बादी की कगार पर खड़ा है किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान सहित किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई, जिसमें ेकेंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया।

रालोद नेता विश्वास चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने व संचालन इरफान ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न होने के कारण आज प्रदेश का किसान मायूस है। रालोद नेता विश्वास चौधरी ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान की समस्या से जूझ रहे किसानों पर गन्ना केन्द्र की नई नीति थोप दी है, जो किसानों के हित में बिल्कुल नहीं है। पहले दूरदराज के किसानों को चीनी मिलों तक की दूरी न तय करनी पड़े, इसलिए गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए जाते हैं। मगर अब नई नीति के तहत दो से तीन गन्ना क्रय केंद्रों को मिलाकर एक जगह क्रय केंद्र बनाए जाने के प्रस्ताव है। इससेे स्पष्ट है कि सरकार की नीति किसान हित में न होकर चीनी मिल मालिकों के हित में है। गन्ना क्रय केंद्रों का इस प्रकार बनाए जाने से किसानों को दिक्कतें उठानी पड़ेगी, इसको रालोद बर्दास्त नहीं करेगा। यदि इस प्रस्ताव को वापस नहीं लिया गया तो रालोद आंदोलन पर उतारू होगा। बैठक मेें भूरा, विकास, दीपक, जोगेन्द्र, सुभाष, प्रवीण, लीलू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed