{"_id":"6165d21f8ebc3e25e07bd2a9","slug":"cdo-ordered-to-suspend-the-secretary-baghpat-news-mrt56030725","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने दिए सचिव को निलंबित करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने दिए सचिव को निलंबित करने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशों के बावजूद व्यय धनराशि के अभिलेख प्रस्तुत न करने पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुबारिकपुर गांव के ग्राम पंचायत सचिव ने निर्देशों के बावजूद विकास के नाम पर खर्च की गई राशि के अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए। सीडीओ रंजीत सिह ने अभिलेख प्रस्तुत न करने पर व्यय की गई धनराशि को गबन मानते हुए सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए है।
सीडीओ रंजीत सिंह ने बताया कि मुबारिकपुर के ग्राम सचिव से गांव में सफाई कार्य, प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल में आरओ, फर्नीचर पर लाखों रुपये की धनराशि व्यय करनी दर्शाई गई है। ग्राम सचिव को गांव में विकास कार्यों पर व्यय की गई धनराशि के अभिलेख व साक्ष्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। पंचायत सचिव ने निर्देशों के बावजूद आदेशों की अवहेलना करते हुए व्यय धनराशि के अभिलेख व साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए। सीडीओ ने अभिलेख प्रस्तुत न करने व्यय की गई राशि का गबन मानते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह को पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने सचिव के निलंबन में कोई लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए है।