फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CDO found workers missing, dirt also found in offices

Baghpat News: सीडीओ को गायब मिले कर्मी, कार्यालयों में गंदगी भी मिली

Wed, 08 Nov 2023 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
CDO found workers missing, dirt also found in offices
-सीडीओ को कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर समेत आठ कर्मी अनुपस्थित मिले
विज्ञापन

फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीडीओ के निरीक्षण में विकास भवन में संचालित कार्यालयों और शौचालयों में साफ-सफाई की पोल खुल गई। यहां कूड़ेदान नहीं मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। इसके अलावा कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर समेत आठ कर्मी अनुपस्थित मिले।


सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार सुबह विकास भवन में कार्यालयों का निरीक्षण किया। कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर कन्हैया लाल गुप्ता, आशुतोष कुमार मिश्रा अपने कार्यालय से अनुपस्थित मिले। इसके बाद सहकारिता विभाग में सहायक विकास ओमप्रकाश, प्रधान सहायक जमशेद अली, अल्पसंख्यक कार्यालय में होविंद प्रकाश, जिला समाज कल्याण विभाग में कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार रावत, डीपीआरओ कार्यालय से जिला समन्वयक नरेंद्र उज्जवल, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशांत अहलावत अनुपस्थित मिले। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और सभी से स्पष्टीकरण मांगा। इसके अलावा कर्मियों को पदनाम प्लेट लगवाने, मुहर लगाकर पत्रावली आगे भेजने और ढक्कन वाले कूड़ेदान रखने के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अलावा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित करने, जंग लगी अलमारियों की सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed