फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CCTV closed in District Hospital

 जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे बंद    

Tue, 21 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 21 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
CCTV closed in District Hospital
सीसीटीवी - फोटो : Demo pic
बागपत। जिला अस्पताल में असुविधाएं मरीजों और तीमारदारों के लिए मुश्किलें बनी हुई है। पीने के पानी तक के लिए इधर-उधर दौड़ लगानी पड़ती है।  जगह-जगह दवा के खाली रेपर दिखाई देते हैं। सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। 
विज्ञापन


मरीजों की संख्या बढ़ी तो जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने का प्लान तैयार किया। जिला अस्पताल पहुंचे बिजेंद्र, ओमपाल, आस मोहम्मद, शिवकुमार, सलमान, फुरकान ने कहा जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की समस्याओं को सुलझाने पर किसी का ध्यान नहीं है। जगह-जगह दवा के खाली रेपर और दवा लगी कोटर पड़ी रहती है। साफ-सफाई नाममात्र को होती है। यह ही नहीं मरीज और तीमारदार पीने के पानी के लिए परेशान हैं। पानी के वाटर कूलर बंद पड़े हैं। जिला अस्पताल  के कोने कोने में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन चालू कोई भी नहीं है। वाहन चोरी होने का भी खतरा बना हुआ है। जिला अस्पताल को आधुनिक बनाना है तो पहले छोटी-छोटी समस्याओं को भी दिया जाएगा तो मरीजों को काफी राहत मिलेगी। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा यदि कोई मरीज और तीमारदार अगर कोई शिकायत करता है तो प्राथमिकता से संबंधित समस्याओं को हल कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed