{"_id":"6259aaed52023f26ed1c3309","slug":"cause-of-woman-s-death-not-known-viscera-safe-baghpat-news-mrt5846212149","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के कारणों का नहीं लगा पता, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के कारणों का नहीं लगा पता, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
महिला के शव को मेरठ के सालेहनगर में किया दोबारा सुपुर्द-ए-खाक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सैड़भर निवासी महिला शमा की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। मायके वालों ने महिला के शव को दोबारा मेरठ के सालेहनगर में ले जाकर सुपुर्द ए खाक किया।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि 25 मार्च को महिला शमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने बताया था कि बाण बनाते हुए मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत हुई है। पुलिस कार्रवाई के बिना ही महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। इस मामले में महिला के भाई अकरम निवासी सालेहनगर जिला मेरठ ने आरोप लगाया था कि अवैध संबंध का विरोध करने पर एक करीबी व्यक्ति ने शमा की हत्या की है। उनकी शिकायत पर 13 अप्रैल को शमा के शव को कब्र से निकाला गया था। बृहस्पतिवार को तीन डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। थाना प्रभारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए विसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। उधर, शमा के मायके वालों ने अपने गांव सालेहनगर शव को ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक किया।