{"_id":"6613db0fff0c98bbb1068ff7","slug":"caught-two-vicious-criminals-who-were-going-to-commit-a-criminal-incident-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-108626-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे दो शातिर बदमाशों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे दो शातिर बदमाशों को पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस ने दो तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद, जेल भेजा
फोटो संख्या 5
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे दो शातिर बदमाशों को बावली चुंगी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे दो तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर संजय शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी कि बावली चुंगी पर दो युवक हथियार लेकर खड़े हुए हैं, जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर जैसे ही इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम को वहां पर भेजा तो टीम को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर धर दबोचा। इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में टटीरी कस्बा निवासी कपिल उर्फ गनी व आकाश हैं। इनसे दो तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।