{"_id":"62ae1631fa30297b0a76040a","slug":"cash-and-scooty-looted-from-public-service-center-operator-baghpat-news-mrt593433440","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सेवा केंद्र संचालक से नकदी और स्कूटी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सेवा केंद्र संचालक से नकदी और स्कूटी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन सेवा केंद्र संचालक से नकदी और स्कूटी लूटी
बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर नयागांव के पास पेट्रोल पंप के सामने बुलेट सवार बदमाशों ने जन सेवा केंद्र संचालक से 70 हजार रुपये, मोबाइल फोन और स्कूटी लूट ली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गईं हैं।
बागपत में दिल्ली रोड पर रहने वाले निशांत बंसल ने बताया कि उनका भाई उमेश बंसल काफी समय से अग्रवाल मंडी टटीरी में जन सेवा केंद्र चलाते हैं। उमेश शनिवार देर शाम स्कूटी पर अग्रवाल मंडी टटीरी से बागपत आ रहा था। वह नया गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो बुलेट बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसको तमंचे से आतंकित कर स्कूटी, 70 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए और वहां से भाग गए। उमेश ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पहुंची ने घटना की छानबीन की।
उमेश ने बताया कि बदमाश सिल्वर रंग की बुलेट पर आए थे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की और बदमाशों की तलाश में कई टीमों को लगा दिया गया है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।