फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case of threat to ACMO entangled in CMO office

सीएमओ ऑफिस में ही उलझा एसीएमओ को धमकी का मामला

Wed, 09 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case of threat to ACMO entangled in CMO office
- एसीएमओ और सहायक ने कहा कि सीएमओ को लिख चुके पत्र
विज्ञापन

- सीएमओ ने कहा कि फिलहान विभागीय स्तर पर चल रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। एसीएमओ डॉ दीपा सिंह को मोबाइल पर धमकी दिए जाने का मामला सीएमओ ऑफिस में ही उलझा हुआ है। पुलिस तक अभी यह मामला नहीं पहुंचा है। एसीएमओ का कहना है कि उन्होंने सीएमओ को लिखित में अवगत करा दिया है। सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि पूरे प्रकरण की फिलहाल जांच कराई जा रही है। धमकी का मामला दिनभर सोशल मीडिया पर गरमा रहा।
मंगलवार को भी रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी की ओर से कथित तौर पर दी गई धमकी का मामला गूंजता रहा। एसीएमओ डॉ दीपा सिंह का कहना है कि पूर्व विधायक के नाम से कॉल आई थी। उन्हें जो भी कहा गया है, उसके विषय में सीएमओ डॉ आरके टंडन को अवगत करा दिया गया है। सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि एसीएमओ ने जानकारी दी है। फिलहाल विभागीय स्तर पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

एसीएमओ के सहायक ने कहा कि मेरा नाम लेकर भी धमकाया
बागपत। एसीएमओ डॉ दीपा सिंह के सहायक अजय शर्मा का आरोप है कि एसीएमओ को पूर्व विधायक के नाम से जो कॉल की गई थी, उसमें बातचीत के दौरान मेरा नाम भी लिया गया है। आपत्तिजनक बातें कही गई है। इसलिए मुझे भी खतरा है। इस विषय में सीएमओ को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्पक्ष जांच हो, महिला डॉक्टर ने किया था ऑप्रेशन : वीरपाल राठी
बागपत। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा था कि उनकी मंशा गलत नहीं थी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि फर्जी शिकायतों के आधार पर अगर कार्रवाई होगी तो कल जिले के हॉस्पिटल संचालक भी आपकी शिकायत करेंगे। उनकी बात को गलत तरीके से समझा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed