फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against unknown in Yash murder case

Baghpat News: यश हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 06 Apr 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 06 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown in Yash murder case
बड़ौत। मलकपुर गांव के यश हत्याकांड के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के छोटे भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया गया कि घटना में हिरासत में लिए गए मृतक के छोटे भाई के अलावा दो अन्य युवकों के शामिल होने की बात बताई जा रही है। उधर पुलिस की दो टीमें हत्याकांड के खुलासे में जुटी है। बुधवार को पुलिस ने कई गांवों में दबिशें भी दी।
विज्ञापन

बता दे कि मंगलवार की देर रात्रि मलकपुर गांव निवासी छात्र यश पुत्र हरेंद्र की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यश का शव बड़ौत में छपरौली रोड स्थित रजबहे के पास पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया
विज्ञापन

शक के आधार पर मृतक के छोटे भाई से पूछताछ कर रही पुलिस
बड़ौत। यश हत्याकांड में पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के छोटे भाई वंश को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। उसने गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार गांव के ही कुछ युवक यश व उसके भाई को घर से बुलाकर ले गए थे। छपरौली रोड रजबहे के पास जिस जगह घटना हुई वहां पर मृतक के अलावा उसका छोटा भाई वंश और दो अन्य युवकों के होने की बता बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतक के छोटे भाई से गहनता से पूछताछ कर रही है, उम्मीद है कि जल्द हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पड़ी मिली थी शराब की बोतल व पव्वे
जिस जगह यश का शव पड़ा मिला था, उसके पास शराब की बोतल व कुछ पव्वे भी पड़े मिले थे। यश की कमर में गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस की दो टीमें हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी हुई है। बुधवार को पुलिस टीम ने मलकपुर, बावली, जौनमाना सहित अन्य गांवों में दबिशें भी दी।

यश हत्याकांड का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। पूछताछ के लिए मृतक के छोटे भाई को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। गांव के एक अन्य युवक का नाम भी प्रकाश में आया है। जल्द ही पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा करेगी। -हरीश भदौरिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed