{"_id":"62bded16971f4b0dd430fb4e","slug":"case-filed-against-two-for-illegal-mining-baghpat-news-mrt5951088133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागपत। सिसाना गांव के यमुना खादर में अवैध खनन करने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं खादर से बरामद चार पोकलेन मशीन व एक डंपर सीज किया गया है।
सिसाना गांव में यमुना खादर में खनन अधिकारी हवलदार यादव ने पुलिस को साथ लेकर बुधवार शाम को छापा मारा था। वहां से पुलिस ने चार पोकलैन मशीन व एक डंपर जब्त किया था, जबकि दो लोगों को हिरासत में लिया गया था। इस मामले में निवाड़ा चौकी प्रभारी रामकुमार की तहरीर पर कोतवाली में पुराना कस्बा के रहने वाले महेश गुर्जर व पक्का घाट के रहने वाले अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि जांच के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।