{"_id":"66cb262820da2bee5e0985c6","slug":"case-filed-against-four-including-brother-in-law-and-two-years-baghpat-news-c-28-1-bag1001-117213-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जीजा और दो सालों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जीजा और दो सालों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि 28 मार्च को गांव का ही जितेंद्र उर्फ कल्लू, उसका साला संजय, लौकी और एक अन्य व्यक्ति उसके घर में घुस गए। उन्होंने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसकी पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए गए। शोर सुनकर वहां आए उसके पति, देवर और नन्द के साथ भी चारों लोगों ने मारपीट की। इसके बाद चारों लोग उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पति का पुलिस ने मेडिकल कराया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर जितेंद्र उर्फ कल्लू, उसका साला संजय, लौकी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।