फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case against the person who demanded money from BJP leader

भाजपा नेता से रुपये मांगने वाले के खिलाफ मुकदमा

Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Case against the person who demanded money from BJP leader
भाजपा नेता से रुपये मांगने वाले के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

बड़ौत। भाजपा नेता से बिजली कनेक्शन के लिए अधिशासी अभियंता प्रथम के नाम से एक लाख रुपये मांगने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
बिजरौल रोड निवासी भाजपा नेता डा. अमित खोखर से तीन माह पूर्व विद्युत कनेक्शन कराने के नाम पर गुड्डू नामक एक व्यक्ति ने अधिशासी अभियंता के नाम पर एक लाख रुपये मांगे थे। इस प्रकरण में भाजपा नेता ने एमडी से शिकायत की थी। एमडी के निर्देश पर मुख्य अभियंता राजीव कुमार ने एक्सईएन प्रथम गोपाल को पत्र लिखकर तीन दिन में आरोपी व्यक्ति गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज न कराने पर संलिप्त मानकर कार्रवाई की हिदायत दी थी। जिसके बाद 11 जून को एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह, सहायक अभियंता राणा प्रताप व अवर अभियंता गुलशन कुमार ने कोतवाली पर गुड्डू भाई नामक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी गुड्डू उर्फ विकास निवासी आवास-विकास कालोनी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि भाजपा नेता डा. अमित खोखर से तीन माह पूर्व विद्युत कनेक्शन कराने के नाम पर गुड्डू नामक एक व्यक्ति ने अधिशासी अभियंता के नाम पर एक लाख रुपये मांगे थे। डा. अमित खोखर ने ऑडियो रिकार्डिंग कर इसकी शिकायत बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह से की थी। सांसद डा. सत्यपाल ने एमडी से बातचीत कर जांच कर कार्रवाई की बात कही। एमडी के आदेश पर अधीक्षण अभियंता व जांच अधिकारी संजय गर्ग ने जांच की। संजय गर्ग ने एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह को पत्र लिखकर ऑडियो क्लिप में विभाग की छवि को धूमिल करने के दृष्टिगत संबंधित व्यक्ति गुड्डू के विरूद्व कार्रवाई के निर्देश दिए थे और एमडी को जांच रिपोर्ट सौंप दी थी, लेकिन उस समय एक्सईएन ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed