फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case against hundred including MLA Madan Bhaiya and head of Ahmednagar

Baghpat News: विधायक मदन भैया व अहमदनगर के प्रधान समेत सौ पर मुकदमा

Tue, 09 Apr 2024 02:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:31 PM IST
विज्ञापन
Case against hundred including MLA Madan Bhaiya and head of Ahmednagar
-अहमदनगर के ग्राम सचिवालय में चुनावी सभा करने पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

खेकड़ा। अहमदनगर गांव के सचिवालय में बिना अनुमति के रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी के लिए सभा करने पर रालोद के खतौली से विधायक मदन भैया, अहमदनगर के प्रधान और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लोगों की पहचान शुरू कर दी।

खेकड़ा तहसील के नाजिर नवनीत कुमार ने उड़नदस्ते के मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार को सूचना दी कि अहमदनगर गांव में पंचायत सचिवालय में बिना अनुमति के कुछ लोग जनसभा कर रहे हैं। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां रालोद से खतौली विधायक मदन भैया और अहमदनगर का प्रधान रविंद्र कुमार व अन्य करीब 100 लोग मौजूद थे। वह रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए मिले। इस पर मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने विधायक मदन भैया, ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार के अलावा अज्ञात 100 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed