फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Car crushes teacher riding bike, dies

कार ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौत

Wed, 22 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Car crushes teacher riding bike, dies
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के पास मंगलवार की दोपहर कार चालक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी और दो अन्य भी घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में सीएचसी से मेरठ के लिए रेफर किया गया। उधर, दुघर्टना के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

मृतक भूषण सिंह राणा (59) पुत्र ओमकार दाहा गांव के रहने वाले थे। वह केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर में शिक्षक थे। मंगलवार की दोपहर वह और उनका एक साथी बाइक से जा रहे थे। बिजरौल गांव के पास बुढ़ाना की ओर से आ रहे कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भूषण सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथी ओमवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार में सवार जनपद मुजफ्फरनगर के गांव मंगलौर निवासी रियासत और सड़क पर बैठे एक राहगीर जलालपुर निवासी हरि सिंह भी घायल हो गए। दुघर्टना के बाद आरोपी चालक क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया और कार को कब्जे में ले लिया। गंभीर हालत में ओमवीर व हरि सिंह को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed