फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Candle march in protest against new agricultural law

नए कृषि कानून के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Sun, 28 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Candle march in protest against new agricultural law
बड़ौत। आदमपुर गांव में शनिवार की रात्रि में किसानों ने नये कृषि कानूनों के विरोध में गांव के मुख्य मार्गों से कैंडल मार्च निकाला और नये कृषि कानून को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मिंटू कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गत रात्रि गांव के मुख्य मार्गों से कैंडल मार्च निकाला और नये कृषि कानून का विरोध किया। मिंटू कुमार ने कहा कि सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। यहीं कारण है कि समय-समय पर सरकार ऐसे कानूनों को पास कर रही है, जो किसान विरोधी है। वैसे ही किसान बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरें व महंगाई की मार झेल रहा है। कैंडल मार्च में अंग्रेज पाल पांचाल, ऋषिपाल, हरवीर, शेर सिंह, अशोक कुमार, राम कुमार, धर्मवीर, प्रदीप कश्यप, सुभाष कश्यप, सलेक चंद, मयंक, धर्मपाल, राजपाल, गजे सिंह, योगेंद्र, प्रवीण पांचाल, सागर, सौरभ, अशोक नागर, बादल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed