फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Candidates will get one more chance for practical exam

Baghpat News: प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को मिलेगा एक ओर मौका

Fri, 16 Feb 2024 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 16 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Candidates will get one more chance for practical exam
बागपत। बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए परिषद की ओर से एक ओर मौका दिया है। परीक्षा से छूटे परीक्षार्थी 16 फरवरी को परीक्षा दे सकते हैं। माध्यमिक परिषद ने छूटे परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई थी। अब परिषद की ओर से परीक्षा से वंचित रह गए छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एक और मौका दिया है। परिषद की ओर से 16 फरवरी को फिर से प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। ऐसे परीक्षार्थी जिनकी किन्हीं कारणवश प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी, वे 16 फरवरी को परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 16 फरवरी को होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परिषद की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के दौरान जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम और क्षेत्रीय कार्यालय से निगरानी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने केंद्र व्यवस्थापकों परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए तीन केंद्र

बागपत। शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि जिले में जनता वैदिक इंटर काॅलेज बड़ौत को भौतिक विज्ञान, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बागपत को रसायन विज्ञान, श्री यमुना इंटर काॅलेज बागपत को जीव विज्ञान, गृह विज्ञान और भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed