फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Campaign will be launched to remove encroachment from the land

Baghpat News: जमीनों से कब्जे हटवाने के लिए चलाया जाएगा अभियान

Sat, 29 Jul 2023 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Campaign will be launched to remove encroachment from the land
गोचर व चरागाह की भूमि पर निराश्रित गोवंश के लिए उगाया जाएगा हरा चारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रशासन की ओर से गोचर और चरागाह की भूमि से कब्जे हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस भूमि पर निराश्रित गोवंशों के लिए हरा चारा उगाया जाएगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों को तीन अगस्त तक भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एसडीएम तहसीलदार, खंड विकास अधिकारियों को तीन अगस्त तक गोचर व चारागाह की भूमि चिह्नित कर दस अगस्त तक पिलर लगाने और कब्जा करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित गोवंश के लिए गोचर की भूमि पर 15 अगस्त तक बाजरा चारा की बुवाई के निर्देश दिए। डीएम ने ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन गोशालाओं का 15 अगस्त तक निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बिजरौल, किरठल, इब्राहिमपुर माजरा, डगरपुर की गोशालाओं के निर्माण का प्रतिदिन पर्यवेक्षण करने के लिए कहा। ग्रामीण गोशालाओं का संचालन करना और देखरेख करने का उत्तर दायित्व मुख्य विकास अधिकारी व शहरी क्षेत्र का अपर जिलाधिकारी का रहेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एमएल व्यास, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, एसडीम ज्योति शर्मा, तहसीलदार प्रसून कश्यप, सीवीओ डॉ रमेश, डीपीआरओ अमित त्यागी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed