फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Call to celebrate Dashalakshana festival with pomp and show

Baghpat News: दशलक्षण पर्व धूमधाम से मनाने का आह्वान

Sun, 17 Sep 2023 07:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Call to celebrate Dashalakshana festival with pomp and show
बड़ौत। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को बैठक संपन्न हुई, जिसमें दशलक्षण पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बताया कि दशलक्षण पर्व के दौरान 19 सितंबर से 28 सितंबर तक प्रतिदिन दस अलग-अलग विधानों का भव्य आयोजन किया जाएगा। ये विधान पंडित अभिषेक जैन सागर के सानिध्य में कराए जाएंगे। इसके अंतर्गत 19 सितम्बर को सुबह 6 बजे श्री जी का अभिषेक किया जाएगा और सुबह 7 बजे पूजा और विधान का कार्यक्रम होगा। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि संध्या के समय श्री जी की संगीतमयी आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जाएगा। बताया कि पर्व को लेकर मंदिर को लाइटों से सजाया गया है। 28 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व मनाया जाएगा। सभी को दशलक्षण पर्व धूमधाम से मनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सतेंद्र कुमार जैन, नरेश चंद जैन, अतुल जैन, संजीव जैन, अमन जैन, अनिल जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed