फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   14 Centers Set Up for Police Constable Exam; 5,040 Candidates to Appear

Baghpat News: पुलिस आरक्षी परीक्षा के लिए बनाए 14 केंद्र, 5040 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Thu, 04 Jun 2026 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
14 Centers Set Up for Police Constable Exam; 5,040 Candidates to Appear
-परीक्षा केंद्रों को तीन जोन और 14 सेक्टर में बांटा, आठ से दस जून तक कराई जाएगी आरक्षी परीक्षा
विज्ञापन

-परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए 521 अधिकारियों व शिक्षकों की लगाई गई ड्यूटी, रिजर्व में भी रखे गए शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में पुलिस आरक्षी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह लिखित परीक्षा आठ से दस जून तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पांच हजार 40 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले को तीन जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है, जिसके लिए 521 अधिकारियों और शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।



जिले में पुलिस आरक्षी परीक्षा के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर पांच हजार 40 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, कक्ष निरीक्षक और सहयोगी कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो निरीक्षक तैनात रहेंगे ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। इसके अतिरिक्त, 60 कक्ष निरीक्षकों को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लगाया जा सकेगा। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और आसपास कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


-परीक्षा प्रबंधन और स्टाफ तैनाती

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक प्रबंधन किया गया है। जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तीनों उपजिलाधिकारियों को सौंपी गई है। कुल 14 केंद्र व्यवस्थापक और 28 सहायक केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही, 28 परीक्षा सहायक और 14 स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। कुल 476 कक्ष निरीक्षक परीक्षा ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये बनाए गए परीक्षा केंद्र

केंद्र- अभ्यर्थियों की संख्या
यमुना इंटर कॉलेज बागपत- 480

सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली-480

डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी- 480
इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की-384
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा- 384

जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा- 240

एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा- 240
जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत-480

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत- 480

वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत- 240

जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत-240
गर्ल्स इंटर कॉलेज बावली-240
डीजे इंटर कॉलेज बड़ौत-480

डीजे डिग्री कॉलेज बड़ौत-480

कुल: 5040
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed