{"_id":"690a54e1fbc680b8eb09560a","slug":"buses-are-not-operating-on-the-kishanpur-pusar-route-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-141286-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किशनपुर-पुसार मार्ग पर नहीं हो रहा बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किशनपुर-पुसार मार्ग पर नहीं हो रहा बसों का संचालन
विज्ञापन
- मार्ग पर स्थित करीब 15 गांव के लोगों को रही परेशानी
- डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। किशनपुर बराल से पुसार मार्ग पर बसों का संचालन नहीं होने से करीब 15 गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बसों का नियमित संचालन कराने की मांग उठाई।
मार्ग पर बसों का संचालन नहीं होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर लोग सफर करने को मजबूर है। लोग लंबे समय से मार्ग पर बसों का संचालन करने की मांग कर रहे हैं मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। विनोद, विजय, राहुल, नवीन, मनीष समेत अन्य लोगों ने किशनपुर से पुसार तक हर 30 मिनट बाद बसों का संचालन करने की मांग की है। बसों के चलने से इस मार्ग से जुड़े किशनपुर, बराल, माजरा, गांगनौली, दोघट, टीकरी, नांगल, भगवानपुर समेत 15 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही डग्गामार वाहनों में सफर करने से छुटकारा मिलेगा।
-- --
मार्ग पर बसों के चलने से 15 गांव के लोगों को सफर करने में आसानी होगी और अधिक देर तक स्टैंडों पर डग्गामार वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। - संजीव राठी, गांगनौली
विज्ञापन
बसों के नहीं चलने से लोगों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर बसों का शीघ्र संचालन होना चाहिए, जिससे सुविधा मिलेगी। - रविंद्र कुमार, दोघट
- मार्ग से सुबह और शाम मेरठ व हरिद्वार आने-जाने के लिए दो बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरत पड़ने पर बसें बढ़ाने के लिए मार्ग का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी