फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bus operations halted on Baraut-Kotana road, people of more than 15 villages upset

Baghpat News: बड़ौत-कोताना रोड पर बसों का संचालन ठप, 15 से अधिक गांव के लोग परेशान

Sat, 09 Sep 2023 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Bus operations halted on Baraut-Kotana road, people of more than 15 villages upset
-डग्गामार वाहनों का सहारा, दोगुना किराया देकर कर रहे सफर, लोगों में रोष
विज्ञापन

फोटो संख्या 11
बड़ौत। बड़ौत-कोताना मार्ग पर पिछले डेढ़ माह से परिवहन सेवाएं ठप पड़ी है। इसके चलते 15 से अधिक गांवों के लोगों को डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन कराने की मांग की।
बड़ौत-कोताना मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में जौनमाना, ढ़िकाना, लुहारी, बोहला, कोताना, जागोस आदि सहित 15 से अधिक गांवों के सैकड़ों यात्री रोजाना नगर में आवागमन करते हैं, लेकिन पिछले डेढ़ माह से इस मार्ग पर बसों का संचालन बिल्कुल बंद है। इसके चलते रूट पर डग्गामार वाहनों का कब्जा हो गया है। डग्गामार चालक यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे दोगुना किराया वसूल रहे हैं। आशुतोष तोमर, जयकुमार, प्रमोद, सुधीर, रोहताश, शौकेंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि बस के लिए कई बार रोडवेज अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


-डग्गामार वाहन चालकों की बढ़ी मनमानी
इस मार्ग पर बसों का संचालन बंद होने से डग्गामार वाहनों की मनमानी बढ़ गई है। वाहनाें में यात्रियों को भूंसे की तरह भरकर ले जाया जाता है। यदि कोई यात्री विरोध करता है तो उसे बीच रास्ते में उतार दिया जाता है। इसके अलावा अक्सर यात्रियों को बैठाने को लेकर डग्गामार वाहन चालकों में मारपीट होना अब आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन----
इस मार्ग पर सवारियां पर्याप्त संख्या में नहीं मिल पाती, फिर भी एक बस का संचालन किया जा रहा है। यदि फिर भी यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं तो जरूरत के मुताबिक बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। - रामदास एआरम बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed