फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Burnt effigies of Management Committee

प्रबंध समीति का पुतला फूंका

Thu, 24 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 24 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of Management Committee
बड़ौत में प्रबंध समिति के सदस्यों के पुतले जाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में छात्रावास निर्माण की मांग को लेकर छात्रों का बुधवार को नौवें दिन धरना जारी रहा। इस दौरान छात्रों ने नेहरू रोड पुल पर एकत्र होकर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के पुतले जलाए। बाद में बैठक कर आक्रोशित छात्रों ने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


   छात्रावास निर्माण की मांग को लेकर दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्रों का कॉलेज में धरने नौवें दिन भी धरना जारी रहा। धरने के बाद छात्रसंघ के अध्यक्ष राहुल कुमार तोमर के नेतृत्व में छात्र नेहरू रोड पर एकत्र हुए और प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के पुतले जलाए।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रसंघ के अध्यक्ष राहुल कुमार तोमर की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष अमरदीप शर्मा के संचालन में हुई बैठक में राहुल कुमार तोमर ने कहा छात्रों का शोषण  बर्दास्त नहीं होगा। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की मनमानी सहन नहीं होगी। न              ही छात्रों का भविष्य खराब होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में शुक्रवार को भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया। इसमें अमरदीप, कमल सिंह तोमर, रवि तोमर, बंसत, रजनी, सुप्रिया, छवि, सुधाशुं, राजीव, प्रदीप, अमरदीप, पुनीत शर्मा, मीनू शर्मा, मनीष चौहान आदि शामिल रहे। दूसरी तरफ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा छात्रों की मांग को लेकर प्रबंध समिति से बातचीत चल रही है। शीघ्र ही छात्रों की मांगें मान ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed