फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Burned effigies of sugar farmers and administration

किसानों ने चीनी मिल और प्रशासन के पुतले जलाए

Mon, 24 Oct 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 24 Oct 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
बावली गांव मेें आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने चीनी मिल और प्रशासनिक अधिकारियों की गन्ना भुगतान को लेकर अपनाई कार्यशैली की निंदा दी । बाद में मिल और प्रशासन के पुतले जलाए।
विज्ञापन


 चौधरी जयपाल सिंह की अध्यक्षता और धर्मेंद्र तोमर के संचालन में हुई पंचायत मेें गन्ना चेयरमैनों और किसानों ने संगठित होकर मिल के खिलाफ आक्रोश जताया और प्रशासन के इशारों पर भ्रामक प्रचार करने पर निंदा की और अधिकारियों के खिलाफ महापंचायत का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इसमें प्रशासन से शीघ्र भुगतान कराने और गन्ना उठाने के लिए दूसरे मिलों के कांटे लगवाने की व्यवस्था कराने की मांग की। धर्मेंद्र तोमर ने कहा   किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। बाद में प्रशासन और मिल के पुतले जाए। इसमें तेजपाल सिंह, महावीर, रविंद्र, शैलेश, रामपाल, दीपक, प्रहलाद, सुभाष तोमर, सहदेव सिंह, कटार सिंह, ओमवीर, देशपाल, प्रमोद कुमार रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ बिजरौल गांव में भी मिल प्रशासन और जिला प्रशासन को लेकर पंचायत में निंदा की और किसानों की एकजुटता नहीं तोड़ सकेगा। इसमें वक्ताओं ने मिल से गन्ने का भुगतान कराने, नीलामी ईमानदार से कराने की मांग की। इस मौके पर मिल मालिक का पुतला जलाया। इसमें उपेंद्र प्रधान, सनौद, रविंद्र प्रधान, सुभाष, रोहित, चंद्र, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed