फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Buffalo-buggy race organized on National Highway, police didn't even know

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ कराई, पुलिस को पता तक नहीं

Sat, 04 Jan 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Buffalo-buggy race organized on National Highway, police didn't even know

विज्ञापन
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर भीड़ ने कब्जा कर भैंसा बुग्गी दौड़ करा दी। इससे नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस को इसका पता तक नहीं चला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू करने का दावा किया।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ कराने की वीडियो में ककड़ीपुर पुलिस चौकी से एलम तक दौड़ कराने का दावा किया जजा रहा है, जो सात मिनट 29 सेकेंड की है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में नेशनल हाईवे पर दौड़ रही भैंसा बुग्गियों के साथ बाइकों पर युवाओं की भीड़ भी नजर आ रही है, जो बुग्गी दौड़ाने वालों का हौसला भी बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के नाम भी लेकर बुलाया जा रहा है। दौड़ कब कराई गई, इसका अभी पता नहीं चल सका, लेकिन जिस तरह हाईवे पर कब्जा कर दौड़ कराई गई, उससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed