फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brown rust threat on wheat crop

गेहूं की फसल पर ब्राउन रस्ट का खतरा

Thu, 19 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Brown rust threat on wheat crop
बड़ौत के मलकपुर गांव में गेंहू में लगे रोग की जांच करते एडीओ कृषि नरेशपाल - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। बारिश से फसलों को नुकसान की मार झेल रहे किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब गेहूं की फसल पर ब्राउन रस्ट रोग का खतरा मंडरा रहा है। आलम यह है कि यह रोग बहुत तेजी से फैल रहा है। अब तक 60 से अधिक गांवों मेें खड़ी गेहूं की फसल को यह रोग चपेट में ले चुका है। उधर, सूचना पर कृषि विभाग के अफसरों ने बुधवार को कई गांवों में पहुंच कर फसलों की जांच की।
विज्ञापन

अब तक इस रोग का प्रकोप मलकपुर, चौबली, बड़ौली, बिजरौल, बामनौली, सिरसली, कोताना, ट्यौढ़ी, बड़ौत, बावली, छपरौली, किरठल, बरनावा, बिनौली, लुहारी, बोहला, जौनमाना, ढ़िकाना, बासौली, कासिमपुर खेड़ी, दोघट, निरपुड़ा, जिवाना, किशनपुर बिराल सहित 60 से अधिक गांवों में खड़ी सरसों की फसल पर दिखाई दिया है। यह रोग तेजी से फैल रहा है। इससे किसान चिंतित है। क्योंकि इस रोग से किसानों को उत्पादन में कमी होने की आशंका सता रही है। उधर, लगातार बढ़ती शिकायतों को देखते हुए बुधवार को एडीओ कृषि रक्षा अधिकारी नरेश कुमार मलकपुर, लुहारी, जौनमाना, ढिकाना, बावली सहित कई गांवों में पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

ज्यादा नमी के कारण फैलता है यह रोग
बड़ौत। एडीओ कृषि रक्षा नरेश कुमार ने बताया कि यह रोग ज्यादा नमी के कारण होता है। इस बार सर्र्दी के मौसम में लगातार रुक-रुक कर बरसात हुई है। रोग के चलते गेहूं की पत्तियों पर भूरे रंग के बिंदु बन जाते है। इस रोग के कारण उत्पादन घट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 1400 हेक्टेयर कम है गेहूं का रकबा
बड़ौत। एडीओ कृषि नरेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में तहसील क्षेत्र में गेहूं का रकबा करीबन 7264.4 हेक्टेयर था। इस बार हुई बरसात के कारण किसान गेहूं की फसल की बुवाई कम कर पाएं है। इस बार गेहूं का रकबा 5864.5 हेक्टेयर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed