फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brother of soldier killed in road accident

सड़क हादसे में सिपाही के भाई की मौत

Fri, 11 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 11 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Brother of soldier killed in road accident
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सरूरपुर गांव में ईंट लदे ट्रक से कुचलकर सरूरपुर निवासी सिपाही विक्रम के भाई बबलू (38) की मौत हो गई। लोगों ने ट्रक  और उसमें सवार युवक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। इस दौरान पुलिस की लोगों ने काफी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक सरूरपुर निवासी बबलू मिनी बस चालक था। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे वह हाईवे किनारे पैदल चल रहा था। इसी दौरान बागपत की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बबलू को कुचल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोग लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, ट्रक में सवार लोग ट्रक छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। जबकि अन्य फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने बताया कि ट्रक को ईंट भरने वाले मजदूर चला रहा था। इस पर लोग भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। इससे मार्ग पर जाम लग गया। पुलिसवालों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि अभियान चलाकर ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed