फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brother and sister travelling in tempo died in collision with truck, three injured

Baghpat News: ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार भाई-बहन की मौत, तीन घायल

Mon, 20 Jan 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister travelling in tempo died in collision with truck, three injured
बालैनी(बागपत)। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी स्टैंड के समीप ट्रक की टक्कर से टेंपो पलट गया। इस हादसे में टेंपो सवार बदायूं जिले के परवेजनगर गांव निवासी जाकिर (35) और उसकी बहन प्रवीण (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

बदायूं जिले के परवेजनगर गांव का रहने वाले वाला जाकिर अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहकर टेंपो चलाता था। शनिवार को गांव में उसके परिवार में मौत हो गई थी। इसका पता चलने पर एक टेंपो में जाकिर और दूसरे टेंपो में उसके भाई शमशाद का परिवार चंडीगढ़ से गांव जा रहे थे। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी स्टैंड के समीप पहुंचे तो मेरठ की तरफ से आ रहे ट्रक के साथ जाकिर के टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर लगने से हाईवे पर पलटे टेंपो में जाकिर और उसकी बहन प्रवीण की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सलीमा, पिता कल्लू और बहनोई आसिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से दूसरे टेंपो में आए शमशाद ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि टेंपो में टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

--------
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों ने बताया कि शमशाद के जाकिर आठ भाई बहनों में सबसे बड़ा था, जिनमें तीन भाई और पांच बहने हैं। जाकिर की शादी हो चुकी है, जिसके दो बच्चे भी हैं। जाकिर की मौत होने से उसके दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बताया कि जाकिर अपने भाई शमशाद के साथ चंडीगढ़ में रहकर टेंपो चलाकर परिवार का गुजर बसर कर रहा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed