फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bride was brought by paying one lakh rupees, created a ruckus in the police station

एक लाख रुपये देकर लाए थे दुल्हन, थाने में पहुंचकर किया हंगामा

Sun, 09 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bride was brought by paying one lakh rupees, created a ruckus in the police station
एक लाख रुपये देकर लाए थे दुल्हन, थाने में किया हंगामा
विज्ञापन

अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव में एक लाख रुपये चुकाकर लाई गई दुल्हन ने थाने में हंगामा किया। विवाह के 15 दिन बाद नवविवाहिता थाने पहुंच गई। पति और ससुराल पक्ष पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए। यह भी कहा कि उसे जबरन गांव में लाया । पुलिस ने नवविवाहिता को मायके भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

क्षेत्र के एक गांव का युवक करीब 15 दिन पहले मुरादाबाद के किसी गांव से दुल्हन लेकर पहुंचा। रविवार को खुद को बीमार बताते हुए नवविवाहिता पहले डॉक्टर के यहां पहुंची और वहां से किसी तरह थाने पहुंच गई। ससुराल पक्ष पर शोषण के आरोप लगाए। यह भी कहा कि उसे जबरन लाया गया है। थाने में आसपास के लोग जमा हो गए। यह भी कहा गया कि एक लाख रुपये देकर दुल्हन लाए थे। पुलिस ने मायके पक्ष से बात कर दुल्हन को वापस भिजवा दिया और प्रकरण की जांच शुरू कर दी। पुलिस को बताया कि मुरादाबाद जिले के किसी गांव से दुल्हन लाई गई थी। शनिवार को उसने अचानक खुद को बंधक बनाने का आरोप लगाकर थाने में हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों में से किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed