{"_id":"5f29ae5c8ebc3e3cad4dc853","slug":"brahmin-mahasabha-submitted-memorandum-to-sdm-baghpat-news-mrt4945174126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण महासभा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण महासभा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
प्रदेश में हो रही ब्राह्मणों की हत्याओं और उन पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने की मांग
बागपत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने मंगलवार को प्रदेश में ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार एवं हत्याओं के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने प्रदेश में हो रही ब्राह्मणों की हत्याओं और उन पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने की मांग की।
उन्होंने कहा प्रदेश में आए दिन ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही है। प्रशासन की अनदेखी व उदासीनता के कारण ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे है। पिछले एक वर्ष में प्रदेश भर में ब्राह्मणों के साथ अत्याचार बढ़े हैं। कुछ दिन पूर्व गाजियाबाद में पत्रकार तथा हाथरस में एडीवीपी के कार्यकर्ता की हत्या की। उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई ब्राह्मणों की हत्याओं में पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मद्द करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में प्रदेश में ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने तथा सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें महासभा के युवा जिलाध्यक्ष दुष्यंत पंडित, उपाध्यक्ष अंशुल शर्मा, नगर अध्यक्ष बागपत मुकेश शर्मा, प्रदेश सचिव सुनील शर्मा, संरक्षक महेश शर्मा, रविंद्र शर्मा आदि रहे।