{"_id":"5a68d9394f1c1b6f268b6475","slug":"boy-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
देवांश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खट्टा प्रह्लादपुर गांव में सड़क पार करते समय नर्सरी का छात्र स्कूली बस और बाइक की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसकी मेरठ अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
खट्टा प्रह्लादपुर गांव निवासी नुकुल का बेटा देवांश (5) क्षेत्र के ही एक पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ता था। प्रतिदिन की तरह बुधवार को छुट्टी होने के बाद स्कूली बस उसको गांव में लेकर पहुंची। स्टैंड पर बस से उतरने के बाद वह बस के आगे से रोड पार करने लगा, इसी दौरान सामने से बाइक वाला आ गया।
देवांश स्कूली बस और बाइक की चपेट में आकर जमीन पर गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। वहां अफरा-तफरी मच गई। उसे अस्पताल में लेकर गए। हालत गंभीर होने के चलते हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन उसको मेरठ अस्पताल ले जाने लगे। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इससे हंगामा हो गया। जानकारी मिलते ही स्कूल स्टाफ और पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर दिया।
बाद में पुलिस वाले वापस लौट आए। बस चलाने वाले ने परिजनों को बताया कि बच्चे को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मारी है, वहीं बाइक सवार का कहना है कि बस की ही बच्चे को टक्कर लगी है।
ड्राइवर नहीं टीचर चला रहा था बस
चांदीनगर। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूली बस को प्रतिदिन चालक लेकर आता था, लेकिन बुधवार को चालक नहीं स्कूल का ही एक टीचर लेकर आया था। उसकी लापरवाही से हादसा हुआ है। हालांकि किसी ने भी पुलिस से शिकायत नहीं की। स्कूल स्टाफ ने बाइक वाले की गलती बताई है।