फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   7,717 voters will cast their votes at 21 polling stations in the MLC election.

Baghpat News: एमएलसी चुनाव में 21 मतदेय स्थलों पर 7717 मतदाता डालेंगे वोट

Fri, 09 Oct 2026 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
7,717 voters will cast their votes at 21 polling stations in the MLC election.
-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सात, स्नातक के लिए बनाए गए 14 मतदान स्थल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में एमएलसी चुनाव के लिए 21 मतदेय स्थल बनाए गए हैं और यहां 7717 मतदाता वोट डालेंगे। प्रशासन ने भी चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है ताकि मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
एडीएम राजीव कुमार राय ने बताया कि एमएलसी शिक्षक चुनाव के लिए सात मतदान स्थल व स्नातक के लिए 14 मतदान स्थल बनाए गए हैं। शिक्षक एमएलसी के लिए बिनौली ब्लॉक में 464 मतदाता, छपरौली ब्लॉक में 321 मतदाता, बड़ौत नगर पालिका में 1088, बड़ौत ब्लॉक में 469 मतदाता, बागपत ब्लॉक में 626 मतदाता, खेकड़ा ब्लॉक में 527 मतदाता व पिलाना ब्लॉक में 240 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पुरुष 1906 व महिलाएं 1829 हैं।
विज्ञापन

वहीं स्नातक एमएलसी चुनाव में 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बिनौली ब्लॉक में 407 मतदाता, छपरौली ब्लॉक में 404 मतदाता, बड़ौत नगर पालिका कमरा नंबर एक में 362, कमरा नंबर दो में 308 व कमरा नंबर तीन में 211 मतदाता, बड़ौत ब्लॉक में कमरा नंबर एक में 212 व कमरा नंबर दो में 219 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा बागपत ब्लॉक में कमरा नंबर एक में 364, कमरा नंबर दो में 173 व कमरा नंबर तीन में 165 मतदाता, खेकड़ा ब्लॉक में कमरा नंबर एक में 235, कमरा नंबर दो में 193 मतदाता, पिलाना ब्लॉक में कमरा नंबर एक में 331 व कमरा नंबर दो में 397 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 2579 पुरुष व 1403 महिलाएं शामिल हैं। एडीएम ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है और कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed