Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Booth number increased in civic elections

Baghpat News: निकाय चुनाव मतदान के लिए खेकड़ा में बढाई गई बूथो की संख्या, पहले थे 38 अब बढकर हो गए है 46

Wed, 30 Nov 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Booth number increased in civic elections
निकाय चुनाव में बढ़ाई बूथ संख्या
विज्ञापन

38 से बढ़कर अब 46 हो गए हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। निकाय चुनाव में मतदान के लिए खेकड़ा में आठ बूथ बढ़ाए गए हैं। पहले 38 बूथ थे। ये अब बढकर 46 हो गए हैं। इसके बावजूद खेकड़ा में अब भी करीब आधा दर्जन बूथ एक हजार से अधिक मतदाता वाले हैं। इन बूथों पर लंबी लाइन लगने के कारण मतदाताओं को घंटों तक मतदान के लिए इंतजार करना पडे़गा।
जनपद में पुलिस-प्रशासन निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लिए निकायों की संशोधित वोटर लिस्ट भी जारी हो चुकी हैं। वोटर लिस्ट में खेकड़ा नगर पालिका में पांच हजार से अधिक नए मतदाता बढे़ हैं। उन्हीं के अनुपात में आठ बूथ भी बढ़ाए गए हैं। इसके बावजूद अभी खेकड़ा में करीब आधा दर्जन बूथ एक हजार से अधिक मतदाता वाले हैं। इनमें सर्वाधिक 1167 मतदाता वाला बूथ खेकड़ा में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गांधी इंटर कॉलेज है। इसमें 642 पुरुष और 525 महिला मतदाता हैं। इस बूथ पर मतदान करने के लिए मतदाताओं को लंबी लाइन में लगकर घंटों तक मतदान करने के लिए इंतजार करना पडेगा।
विज्ञापन

जबकि सबसे कम मतदाता वाला बूथ नंबर तीन महामना मालवीय इंटर कॉलेज का है। इसमें मात्र 612 मतदाता हैं। इनमें 330 पुरुष और 282 महिला मतदाता हैं। एसडीएम अपूर्वा यादव का कहना हैं कि चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी मतदान केेंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed