फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bonfires are not burning in the villages, burning cow dung cakes is keeping the cold away

Baghpat News: गांवों में नहीं जल रहे अलाव, उपले जलाकर ठंड हो रही दूर

Mon, 05 Jan 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bonfires are not burning in the villages, burning cow dung cakes is keeping the cold away
बड़ौत। कड़ाके की ठंड ने देहात क्षेत्र की जिंदगी को जकड़ लिया है, लेकिन सर्दी से राहत के सरकारी इंतजाम जमीन पर नजर नहीं आ रहे। इसमें बडौली, बिजरौल, दोघट, कोताना, बड़का समेत अधिकांश गांवों में अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मजबूरी में ग्रामीण घरों के बाहर उपले जलाकर ठंड से बचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दिन ढलते ही सर्द हवा चुभने लगती है। ऐसे में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। गांव की गलियों, चौराहों और बस अड्डों पर जहां अलाव की आग होनी चाहिए, लेकिन वहां सन्नाटा पसरा है। ग्रामीण राजेश, विकास, अशोक तोमर आदि का कहना है कि ठंड बढ़ने पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई और अलाव जलाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले-
-लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था कराई जानी चाहिए, जिससे ठंड से राहत मिल सके। गांवों में अभी तक अलाव नहीं जलाए गए। बिल्लू
पहले ठंड शुरू होते ही गांवों के चौराहों पर अलाव जला दिए जाते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अलाव की व्यवस्था नहीं कराई जा रही। ऐसे में लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। हरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
गांवों में सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए गए है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही गांवों में अलाव जलवा दिए जाएंगे। भावना सिंह, एसडीएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed