फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Boiler panel damaged, crushing remained closed for 17 hours

Baghpat News: बॉयलर का पैनल खराब होने पर 17 घंटे बंद रही रमाला मिल में पेराई, हंगामा

Tue, 13 Dec 2022 07:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Boiler panel damaged, crushing remained closed for 17 hours
बॉयलर का पैनल खराब, 17 घंटे बंद रही पेराई
विज्ञापन

रमाला। चीनी मिल रमाला के बॉयलर का पैनल खराब होने पर मिल में 17 घंटे पेराई बंद रही। पेराई न होने से किसानों को रातभर गन्ना डालने के लिए मिल गेट पर इंतजार करना पड़ा। सोमवार को बॉयलर ठीक होने पर दोपहर एक बजे पेराई शुरू हुई तो उसके साथ ही मिल में तौल शुरू कराई गई। वहीं मिल में पेराई बंद होने पर सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया।
रमाला मिल के बॉयलर के पैनल में रविवार रात लगभग आठ बजे खराबी आ गई थी। पैनल में खराबी आने से मिल में पेराई बंद हो गई। मिल प्रशासन ने अपने स्तर से मरम्मत करने का प्रयास किया, मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका। पेराई बंद होने से मिल पर तौल बंद हो गई, जिससे गन्ना तौलने के लिए आए किसानों की मिल के गेट पर रात भर लंबी कतार लगी रही। सोमवार को मिल प्रबंधन ने इंजीनियर बुलाकर पैनल को ठीक कराया गया, जब दोपहर बाद मिल में पेराई शुरू हुई।
विज्ञापन

लगातार 17 घंटे तक पेराई बंद होने से किसानों को सर्दी में रात गुजारने के लिए विवश होना पड़ा। पेराई बंद होने की सूचना पर मिल में सोमवार को भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ मिल पहुंचे। जहां उन्होंने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। मिल के पूर्व उपसभापति रविंद्र मुखिया ने कहा कि मिल में खराबी होने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने उत्तम ग्रुप व मिल के अधिकारियों को खामियों को दूर मिल को पूरी क्षमता से चलाने की मांग की। मिल के प्रबंधक शादाब असलम ने बताया कि रविवार रात मिल के बॉयलर के पैनल में खराबी होने से पेराई बंद हो गई थी। सोमवार को पैनल ठीक कराकर दोपहर में पेराई शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed