{"_id":"6127d7fc8ebc3e7a08052c3a","slug":"body-burning-with-fever-troubled-by-cough-and-cold-baghpat-news-mrt553475195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से तप रहा शरीर, खांसी-जुकाम कर रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से तप रहा शरीर, खांसी-जुकाम कर रहे परेशान
विज्ञापन
बागपत जिला अस्तपाल में ईलाज के लिए लगी मरीजों की भीड़
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से बीमारी बढ़ रही है। लोग खांसी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे है। जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार नए मरीजों की ओपीडी हो रही है। 400 पुराने मरीज भी उपचार के लिए आ रहे है। सीएचसी बागपत में भी ओपीडी छह सौ के पार पहुंच रही है। चिकित्सक लोगों को बीमारी से बचाव के लिए एहतियात बरतने और जंक फूड के सेवन से परहेज करने की सलाह दे रहे है।
मौसम में आए बदलाव के बाद जिले में बुखार और खांसी-जुकाम का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला अस्पताल और सीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित है। सीएमएम डॉ बीएल कुशवाह ने बताया कि मौसम में बदलाव आने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार नए मरीज व चार सौ मरीज पुराने उपचार के लिए आ रहे है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1400 ओपीडी हो रही है। अधिकतर मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और उल्टी दस्त से पीड़ित है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि सीएचसी में लगभग 600 ओपीडी हो रही है। वायरल बुखार अधिक बढ़ने पर फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है।
परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लें
खांसी-जुकाम या बुखार के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। बीमारी के उपचार में कतई भी लापरवाही न बरते। चिकित्सकों का कहना है कि वायरल होने पर लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।