फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Board exams are over, preparation for evaluation begins

Baghpat News: बोर्ड परीक्षा खत्म, मूल्यांकन की तैयारी शुरू

Fri, 14 Mar 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 14 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Board exams are over, preparation for evaluation begins
बागपत। यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अब मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका के लिए खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की 12 मार्च व इंटरमीडिएट की 13 मार्च को परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हंै। सभी उत्तर पुस्तिका अभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों में रखी गई है और स्ट्रांग रुम के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात है। मूल्यांकन का कार्य 19 मार्च से शुरू होकर तीन अप्रैल तक किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने के लिए परीक्षकों की ड्यूटी लगानी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ड्यूटी लगने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन केंद्रों पर भेजी जाएगी। हाईस्कूल में 13550 व इंटरमीडिएट के लिए 14578 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए बागपत के श्रीयमुना इंटर कॉलेज व हाईस्कूल की खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में भेजा जाएगा, ताकि मूल्यांकन का कार्य समय से पूरा किया जा सके। डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि होली के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को दोनों केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच भेजा जाएगा। कार्य 15 दिन में पूरा किया जाएगा और इसकी तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed