{"_id":"67929199cf953b4e180e5a34","slug":"board-exam-teachers-will-prepare-students-for-board-exams-through-help-desk-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-125339-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : शिक्षक हेल्प डेस्क से कराएंगे विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : शिक्षक हेल्प डेस्क से कराएंगे विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी
Fri, 24 Jan 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के सवालों का जवाब देने के लिए डीआईओएस कार्यालय से हेल्प डेस्क बनाई गई है। विद्यार्थी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा को लेकर शिक्षकों से बात कर सुझाव ले सकते हैं।
उत्तर देने के लिए 21 शिक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। ये शिक्षक सुबह 10 बजे से पांच बजे तक छात्रों से बात कर उनके प्रश्नों का उत्तर देंगे। बोर्ड परीक्षार्थियों की समय रहते काउंसिलिंग हो और वह अच्छे अंक हासिल कर सकें इसके लिए माध्यमिक शिक्षा सचिव ने जिले स्तर पर हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए थे। आदेश के बाद डीआईओएस कार्यालय में हेल्प डेस्क बना दी गई है। डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि हेल्प डेस्क में विषयवार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उनका मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। शिक्षक प्रश्नों के उत्तर देने के साथ परीक्षा के समय तनाव से दूर रहने व अच्छा प्रदर्शन कैसे कर सकते हैं, इसके लिए भी छात्रों को टिप्स देंगे। हेल्प डेस्क को चलाने के लिए समिति में अध्यक्ष भी बनाए गए है। समिति में अध्यक्ष गीता शर्मा, डॉ. सत्यवीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।