{"_id":"635c1811e39c6f2235784cfc","slug":"bloody-clash-between-two-classes-video-viral-baraut-news-mrt6112834115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्गों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्गों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
विज्ञापन
बड़ौत की पटटी मेहर में झगड़े का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर की पट्टी मेहर में दो वर्गों के बीच साइकिल चोरी करने के शक में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। अभी तक किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। वहीं सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो वायरल हो गई है।
शुक्रवार दोपहर पट्टी मेहर से एक साइकिल चोरी हो गई। शक होने पर कुछ लोग मोहल्ले में ही खेल रहे एक वर्ग के बच्चे से पूछताछ करने लगे। आरोप है कि तभी दूसरे वर्ग के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों वर्गों के लोग एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग अर्धनग्न हैं और उन्हें चोट लगी हुई है। वायरल वीडियो में घायल एक वर्ग के लोगों पर मोहल्ले में आए दिन मारपीट, चोरी व लूट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा रहे हैं। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि अभी इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर मामला दिखवा रही है।