फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Blood donation reduces the risk of heart disease and high blood pressure

रक्तदान से कम होता है हृदय रोग और उच्च रक्तचाप का खतरा

Wed, 21 Sep 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Blood donation reduces the risk of heart disease and high blood pressure
रक्तदान से कम होता है हृदय रोग और उच्च रक्तचाप का खतरा
विज्ञापन

बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। अग्रवाल धर्मशाला में 22 सितंबर को अमर उजाला फाउंडेशन, लॉयंस क्लब अग्रवाल मंडी एवं जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए लॉयंस क्लब के पदाधिकारियों ने मंगलवार को भी जनसंपर्क कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीएम राजकमल यादव करेंगे। लॉयंस क्लब के पदाधिकारियों के साथ ही सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार भी रहेंगे। रक्तदान शिविर को लेकर जनसंपर्क करते हुए लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। जिससे रक्त प्रवाह सामान्य बना रहता है। रक्तदान करने से ब्लड प्रेशर, वजन पर नियंत्रण और हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। रक्तदान करने से ब्लड ग्रुप की जांच के साथ-साथ एड्स, हेपेटाइटिस बी व सी, मलेरिया, शुगर आदि बीमारियों की निशुल्क जांच की जाती है।
विज्ञापन

रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती, बल्कि रक्तदान करने के 24 घंटे में शरीर में उतना ही ब्लड बन जाता है। जनसंपर्क करने वालों में दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, प्रदीप, डॉ. रामलाल, मनोज मित्तल, आशुतोष मित्तल, श्रीपाल वर्मा, अनुराग जिंदल, विभोर जिंदल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed