फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Block level training of council teachers started

परिषदीय शिक्षकों का ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

Thu, 22 Sep 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Block level training of council teachers started
बड़ौत। डायट पर बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भाषा एवं गणित विषय में निपुण बनाने के लिए ब्लाक स्तरीय चार दिवसीय निपुण भारत प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक अनुराधा शर्मा, एबीएसए प्रकाश चंद ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राजीव तोमर, अब्दुल रहीम, प्रदीप अहलावत व रविंद्र ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का परिचय, निपुण भारत का परिचय, निपुण भारत के उद्देश्य, लक्ष्य के बारे में प्रशिक्षण दिया। साथ ही शिक्षकों को सीखने के मुख्य सिद्धांतों पर समझ बनाना, कक्षा कक्ष में घर की भाषा का प्रयोग, कक्षा में संवाद की भूमिका, कक्षा में भाषा सीखने के तरीके पर चर्चा, शिक्षण योजनाओं के वार्षिक क्रमबद्धता, अभिभावकों का जुड़ाव एवं गृह कार्य का उपयोग आदि पर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

मौके पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) दिनेश कुमार यादव, मुकेश कुमार रायजादा (डायट प्राचार्य) ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और शिक्षकों को अपने स्तर से आवश्यक निर्देश दिए। प्रशिक्षण में रोहित वर्मा, आदर्श तोमर, रश्मि, विशाखा, संदीप, राजेश, समर सुल्ताना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed