फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Block and district level sports competition program announced

ब्लॉक और जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम घोषित

Tue, 09 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Block and district level sports competition program announced
बागपत। जिला युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से जिले में होने वाली ब्लॉक व जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिले में नौ अगस्त से 22 अगस्त तक ब्लॉक स्तरीय और 25 अगस्त को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से नौ अगस्त से 25 अगस्त तक ब्लॉक व जिला स्तरीय खुली खेलकूद प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। खिलाड़ी अपने-अपने ब्लॉक में प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। नौ अगस्त को डैफोडिल पब्लिक स्कूल में पिलाना ब्लॉक, दस अगस्त को हरचंद जैन इंटर कॉलेज में टीकरी में बिनौली ब्लॉक, 16 अगस्त को विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छपरौली ब्लॉक, 18 अगस्त को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में बड़ौत ब्लॉक और 22 अगस्त को इंटरमीडिएट कॉलेज सरुरपुर कलां में बागपत ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 25 अगस्त को किसान इंटर कॉलेज मवींकला में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं का कराया जाएगा आयोजन
ब्लॉक और जिला स्तर पर युवा कल्याण विभाग की ओर से सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर, आठ सौ मीटर, 15 सौ मीटर व तीन हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, कबड्डी, वॉलीबाल, महिला व पुरुष वर्ग की कुश्ती और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed