{"_id":"65e62ebe1c06908ba60c3395","slug":"bjps-dictatorial-government-is-suppressing-the-voice-of-farmers-rakesh-tikait-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-110566-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आवाज दबा रही भाजपा की तानाशाह सरकार: राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आवाज दबा रही भाजपा की तानाशाह सरकार: राकेश टिकैत
विज्ञापन
दोघट। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाह हो गई है। सरकार किसानों की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब आंदोलन से भाकियू का कोई वास्ता नहीं है। 14 मार्च को किसान मोर्चा की बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
दोघट कस्बे के भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी की बेटी की शादी में शामिल होने आए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन से भाकियू का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने सरकार से बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने हक के लिए पूंजीपतियों से लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में यूपी में 80 सीटों पर दावा कर रही है। जब चुनाव में भाजपा को 80 सीटें मिल रही हैं तो चुनाव कराने की जरूरत ही नहीं है।
शादी में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह, बुढ़ाना से रालोद विधायक राजपाल बलियान, छपरौली विधायक डाॅ. अजय कुमार, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, भाजपा विधायक योगेश धामा भी शामिल हुए।