फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP spreading poison among people in the name of Mahjab: Tewatia

महजब के नाम पर लोगों में जहर घोल रही भाजपा : तेवतिया

Fri, 13 Aug 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP spreading poison among people in the name of Mahjab: Tewatia
बड़ौत। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से भाईचारा मजबूत करने के अभियान के अंतर्गत गांव लुहारी में भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर आक्रोश जताया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतियां ने कहा कि भाजपा मजहब के नाम पर लोगों में जहर घोल रही है। इससे समाज मेें आपसी भाईचारा टूट रहा है, लेकिन रालोद ऐसा नहीं होने देगा।
विज्ञापन

भाईचारा सम्मेलन का शुभारंभ जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, मीडिया प्रभारी अरुण तोमर बॉबी, प्रमेंद्र तोमर व संजीव मान ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिलाध्यक्ष ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों का जिक्र करते हुए आगरा के शहीद सैनिक कौशल रावत के परिवार के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन पर किए गए अभद्र व्यवहार की निंदा की। कहा कि प्रदेश मेें शहीदों के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इससे रालोद बर्दास्त नहीं करेगा। रालोद आपसी भाईचारा कायम रखने वाली पार्टी है। भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती है। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर व मीडिया प्रभारी अरुण तोमर बोबी ने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है। शिक्षित युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे है। किसानों का करोड़ों रुपये चीनी मिलें दबाए बैठी है। नए कृषि कानून को लागू कर किसानों को बर्बाद करने की योजना बनाई है, लेकिन रालोद ऐसा नहीं होने देगा। संजीव आर्य ने भी विचार रखे। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने बसपा तथा भाजपा छोड़ कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता हरी सिंह कश्यप तथा संचालन चौधरी हरपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में मनोज तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, प्रमेन्द्र तोमर, मुनेश बरवाला, मास्टर साहब सिंह, डॉ. योगेश जिंदल, प्रहलाद मास्टर, छात्र नेता अभिलाष तोमर, पूर्व प्रधान सुधीर डांगी, अर्जुन डांगी, संजीव आर्य, मास्टर रणधीर सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed