फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP MLA Yogesh congratulates Akhilesh, political stir intensifies

Baghpat News: भाजपा विधायक योगेश ने दी अखिलेश को बधाई, सियासी हलचल तेज

Wed, 02 Jul 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Yogesh congratulates Akhilesh, political stir intensifies
बागपत। भाजपा विधायक योगेश धामा ने पहली बार सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव को जन्मदिन पर बधाई दी। इससे सियासी हलचल तेज हो गई और लोग इसकी चर्चा करने लगे कि आखिर पहली बार विधायक ने अखिलेश को बधाई क्यों दी। वहीं नेता भी इसके अपने तरीके से सियासी मायने निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का मंगलवार को जन्मदिन था। सपा नेताओं ने जिलेभर में कार्यक्रम करके उनका जन्मदिन मनाया। मगर इस बीच बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा ने फेसबुक पर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देकर सियासी हलचल तेज कर दी। क्योंकि योगेश धामा ने भाजपा में आने के बाद पहली बार अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। योगेश धामा के बधाई देने की चर्चा हर तरफ हो रही है तो नेता भी इसके सियासी मायने निकाल रहे हैं। इसको भाजपा और रालोद के गठबंधन से बागपत में बदलते सियासी गणित से जोड़कर भी लोग देख रहे हैं। वहीं योगेश धामा की फेसबुक पर इस पोस्ट को देखकर लोगों ने उनसे बातचीत भी करने का प्रयास किया, मगर उनका मोबाइल मंगलवार शाम के बाद स्विच ऑफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed