फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP leaders create a ruckus at the Irrigation Department meeting.

Baghpat News: सिंचाई विभाग की बैठक में भाजपा नेताओं का हंगामा

Wed, 10 Jun 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders create a ruckus at the Irrigation Department meeting.
-विकास भवन सभागार में हुई बैठक में पुरानी समस्याओं पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया
विज्ञापन


फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु समिति की बैठक में भाजपा नेताओं ने हंगामा किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों पर समस्याओं को अनदेखा करने और न सुनने का आरोप लगाया। नेताओं ने पुरानी समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया।

विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई थी। उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी ने कई लंबित मुद्दों पर नाराजगी जताई। उन्होंने पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर गड्ढे ठीक कराने की मांग की। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस की मरम्मत व पुताई का मुद्दा भी उठाया गया। रजबहों को पक्का कराने और जागौस व शबगा में बाढ़ परियोजना से कार्य कराने की बात कही गई। दाहा गांव में डाक बंगले की मरम्मत सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। सोलंकी ने कहा कि वह कई बार इन समस्याओं को रख चुके हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

भाजपा नेता पवन शर्मा ने लौहड्डा से वाजिदपुर रजबहे की सफाई करवाने की समस्या रखी। उन्होंने रजबहे में पानी छोड़ने की मांग भी की। बड़ौत के रविंद्र आर्य ने बावली में जलभराव के कारण लोगों के निकलने में आ रही मुश्किलों को उजागर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अफसर इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोक निर्माण विभाग और ऊर्जा निगम के कर्मियों के बैठक में नहीं आने पर भी नाराजगी जताई गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग और ऊर्जा निगम के कर्मियों की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए गए। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सभी उपस्थित नेताओं और प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed