फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP leader attacked and robbed at railway station

Baghpat News: भाजपा नेता पर रेलवे स्टेशन पर हमला और लूट

Sat, 01 Apr 2023 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
BJP leader attacked and robbed at railway station
बागपत। दिल्ली से बागपत आते समय ट्रेन में भाजपा किसान मोर्चा के देहात मंडल के अध्यक्ष सुनील के साथ कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि अग्रवाल मंडी टटीरी में स्टेशन पर उतरने के बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट और लूट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्टेशन के आसपास झोपड़ियों में रहने वाले घुमंतू जाति के आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

जवाहरपुर मेवला गांव के रहने वाले भाजपा किसान मोर्चा के देहात मंडल अध्यक्ष सुनील बृहस्पतिवार को किसी काम से दिल्ली गए थे। वहां से जनता एक्सप्रेस ट्रेन में वापस अग्रवाल मंडी टटीरी लौट रहे थे। सुनील ने बताया कि खेकड़ा स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई एक महिला ने खिड़की के पास बैठे तीन व्यक्तियों से तेज हवा और बारिश के कारण खिड़की बंद करने का आग्रह किया। व्यक्तियों ने खिडक़ी बंद नहीं की। आरोप है कि तीनों व्यक्तियों ने महिला के साथ अभद्रता शुरू कर दी। सुनील ने इसका विरोध किया। उस समय तीनों व्यक्तियों ने कुछ नहीं कहा, लेकिन अग्रवाल मंडी टटीरी स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद जाने लगे तो आरोपियों ने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। उनकी जेब से 600 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट करने में महिलाएं भी शामिल रहीं और आरोपी वहां से तमंचा, सरिया और धारदार हथियार दिखाते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिले। पुलिस ने एक आरोपी दिव्यांग को पकड़ लिया। जिसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों संग मिलकर भीख मांगता है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि घुमंतू गिरोह के सदस्य दिन में भीख मांगते है और रात में वहां आसपास लूट करते हैं। आरोपी स्टेशन के आसपास झोपड़ी डालकर रहते हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने मामला ट्रेन में होने का बताया। उनका कहना है कि इस मामले में जीआरपी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed