{"_id":"64d5364a29134e4fa90fcc44","slug":"bjp-is-working-under-anti-farmer-policy-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2060-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाजपा किसान विरोधी नीति के तहत कर रही काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाजपा किसान विरोधी नीति के तहत कर रही काम
विज्ञापन
बड़ौत। फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के नाम पर जबरन मीटर लगाने का दवाब बनाने, चेकिंग के नाम पर कनेक्शन काटकर अवैध उगाही किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी भाकियू का धरना जारी रहा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी नीति के तहत काम कर रही है, एक तरफ किसानों को फ्री बिजली देने की घोषणा करती है तो दूसरी ओर किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाने का दवाब बनाया जा रहा है। जबकि आज किसान चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। किसान न तो अपने बच्चों की शादी कर पा रहा है और न ही स्कूलों में समय पर फीस जमा कर पा रहा है।
परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में ऊर्जा निगम किसानों का लगातार शोषण करने पर तुला हुआ है। फूंके ट्रांसफार्मरों को बदलने के नाम पर किसानों पर नलकूपों पर मीटर लगवाने और बकाया बिजली बिल जमा करने का दवाब बनाया जाता है। भाकियू इससे बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर भीम, पिंटू चौधरी, धर्मपाल, विजयपाल शामिल रहे।